उद्घाटन मैच में लक्ष्मीपुर को हराया

उद्घाटन मैच में लक्ष्मीपुर को हरायास्पोर्ट्स क्लब खैरा को दी करारी शिकस्त फोटो कैप्शनरू-मैच में फुटबल खेलते खिलाड़ी गिद्धौर. प्रखंड के मौरा पंचायत के बंधौरा फुटबल मैदान में बंधौरा के ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय मुरलीधर फुटबल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा फीता काट फुटबल को किक […]
उद्घाटन मैच में लक्ष्मीपुर को हरायास्पोर्ट्स क्लब खैरा को दी करारी शिकस्त फोटो कैप्शनरू-मैच में फुटबल खेलते खिलाड़ी गिद्धौर. प्रखंड के मौरा पंचायत के बंधौरा फुटबल मैदान में बंधौरा के ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय मुरलीधर फुटबल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा फीता काट फुटबल को किक लगाकर किया गया़. इस फुटबल मैच उद्घाटन समारोह के मौके पर बीडीओ श्री कुमार के साथ समाजसेवी दीनानाथ मंडल, अधिवक्ता मुनिलाल मंडल, पैक्स अध्यक्ष किष्टो रावत के अलावे कई गणमान्य मौजूद थे़ आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आर्दश स्पोर्टिग क्लब धोबनी (लक्ष्मीपुर) बनाम स्पोर्ट्स क्लब खैरा के बीच खेल गया़ खेल के प्रारम्भ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल को अपने पाले में करने के लिए काफी संघर्षरत दिखे, लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई भी गोल नहीं कर पाये़ वहीं मध्यांतर के बाद लक्ष्मीपुर धोबनी टीम के सेंटर फरवर्ड खिलाड़ी ने एक आकर्षक गोल दाग धोबनी टीम 1-0 की बढ़त दिला दी वहीं कड़े मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब खैरा की टीम खेल के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाये़ इस तरह इस टूर्नामेंट का पहला मैच आदर्श स्पोटिंर्ग क्लब धोबनी ने 1-0 से जीत लिया़ इस टूर्नामेंट में आयोजन समिति के गोपाल रावत, इंद्रजीत कुमार सत्यार्थी कुमार, नवीन कुमार, प्रफुल्ल कुमार, नितीश कुमार आदि ने टूर्नामेंट में शिरकत करने आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया़मैच में रेफरी की भूमिका नटवर रावत व पोल जज की भूमिका गुड्डू रावत वहीं उदघोषक की भूमिका रणवीर रावत ने निभाई़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










