भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 1(बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता) जमुई . भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय जिला अतिथि गृह के सभागार में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी विश्वनाथ भगत ने कहा कि 31 […]
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 1(बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता) जमुई . भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय जिला अतिथि गृह के सभागार में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी विश्वनाथ भगत ने कहा कि 31 जनवरी तक संगठन की ओर से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे. संगठन की ओर से 10 से 15 फरवरी तक नगर क्षेत्र में और उसके बाद मंडल तथा जिला का चुनाव का कराया जायेगा. जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की ओर से संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस बार आगामी 20 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती संगठन की ओर से काफी भव्य तरीके से स्थानीय गांधी पुस्तकालय सभागार में मनायी जायेगी.जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि फरवरी माह में माघी पूर्णिमा के दिन संत रविदास की जयंती मनायी जायेगी. झाझा विधायक डा. रविंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी को सशक्त बनाये और केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये. इस अवसर पर पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मधुप, नवल किशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, जिला महामंत्री प्रियरंजन सिन्हा, रामनाथ सिंह, नुनदेव मांझी, प्रकाश निराला, कार्तिक वर्मा, अजीत कुमार, मुरारी झा, सुरेंद्र यादव, राजकिशोर सिन्हा, पवन केशरी, बृजनंदन सिंह, शंभु मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










