प्रधान सहायक की पत्नी ने डीएम से की फरियाद

प्रधान सहायक की पत्नी ने डीएम से की फरियादमेदनीचौकी. प्रखंड कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक अशोक कुमार का वेतन विगत फरवरी 2015 से अबतक अवरुद्ध है. वित्तीय वर्ष 2008-09 के लंबित डीसी विपत्र का समंजन नहीं करवाने के आरोप में उनका वेतन अवरुद्ध किया गया है. जबकि उनकी पदस्थापना सूर्यगढ़ा प्रखंड में 10 जुलाई 2014 […]
प्रधान सहायक की पत्नी ने डीएम से की फरियादमेदनीचौकी. प्रखंड कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक अशोक कुमार का वेतन विगत फरवरी 2015 से अबतक अवरुद्ध है. वित्तीय वर्ष 2008-09 के लंबित डीसी विपत्र का समंजन नहीं करवाने के आरोप में उनका वेतन अवरुद्ध किया गया है. जबकि उनकी पदस्थापना सूर्यगढ़ा प्रखंड में 10 जुलाई 2014 को हुआ है. इस संबंध में प्रधान सहायक की पत्नी बबीता देवी ने डीएम के जनता दरबार में गुहार लगायी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वेतन अवरुद्ध रहने के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित है. बैंक से लिये गये कर्ज का किस्त विगत एक वर्ष से लंबित है. पीड़ित महिला ने डीएम से अपने पति के वेतन विमुक्त करवाने की फरियाद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










