ठंड बढ़ने से लोग हो रहे परेशान

Published at :21 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से लोग हो रहे परेशान

ठंड बढ़ने से लोग हो रहे परेशानसूर्यगढ़ा. ठंड से फिलहाल लोगों को राहत मिलता नजर नहीं आ रहा. सुबह व शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है. शाम ढलते ही पारा तेजी से गिरने लगता है व कनकनी इस कदर बढ़ जाती है कि रजाई, कंबल भी अप्रभावी होने लगा है. गरीब परिवारों की मुश्किलें […]

विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोग हो रहे परेशानसूर्यगढ़ा. ठंड से फिलहाल लोगों को राहत मिलता नजर नहीं आ रहा. सुबह व शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है. शाम ढलते ही पारा तेजी से गिरने लगता है व कनकनी इस कदर बढ़ जाती है कि रजाई, कंबल भी अप्रभावी होने लगा है. गरीब परिवारों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. चौक-चौराहे व सार्वजनिक स्थल पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हो पायी व न ही अब तक लोगों को कंबल की गरमाहट ही मिल पायी है. प्रशासन के अलावे सामाजिक संस्थाओं ने भी अब तक अपना हाथ खींच रखा है. ठंड से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं. कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. रक्तचाप व हृदय रोग के मरीजों के लिये ठंड जानलेवा साबित होने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन