जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में सूर्यगढ़ा विजयी

लखीसराय : पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के खेल मैदान में रविवार को लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच सूर्यगढ़ा क्रिकेट क्लब व मेदनीचौकी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें सूर्यगढ़ा क्रिकेट क्लब ने मेदनीचौकी क्रिकेट क्लब को 67 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने […]
लखीसराय : पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के खेल मैदान में रविवार को लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच सूर्यगढ़ा क्रिकेट क्लब व मेदनीचौकी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें सूर्यगढ़ा क्रिकेट क्लब ने मेदनीचौकी क्रिकेट क्लब को 67 रनों से पराजित कर दिया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सूर्यगढ़ा की टीम तिनधौरित 20 ओवर खेल कर छह विकेट खोकर 207 रन बनाने में सफल रही. इसमें सौरभ ने 32 गेंद खेल कर दो छक्के व सात चौके की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाये. कुंदन ने 18 गेंद खेल कर छह चौके की मदद से 29 व जितेंद्र ने 24 गेंद खेल कर पांच छक्के की मदद से 36 रनों का योगदान दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेदनीचौकी की टीम 20 ओवर में तीन विकेट के पतन पर मात्र 140 रन ही बना पायी. सूर्यगढ़ा की ओर से नीलेश ने दो खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसके पहले टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन डाॅ प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










