एक साथ आधा दर्जन दुकानों में चोरी

Published at :20 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ आधा दर्जन दुकानों में चोरी

एक साथ आधा दर्जन दुकानों में चोरी खपरिया चौक की दुकानों में हुई चोरी की वारदातताला काटकर दुकान में घुसे चोरपुलिस ने किया घटनास्थल का मुआयनाप्रतिनिधि, सोनो(जमुई) थाना क्षेत्र के पैरामटिहाना पंचायत अंतर्गत खपरिया चौक स्थित सात दुकानों में शनिवार की रात्रि चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया़ इन सभी दुकानों में चोरो ने […]

विज्ञापन

एक साथ आधा दर्जन दुकानों में चोरी खपरिया चौक की दुकानों में हुई चोरी की वारदातताला काटकर दुकान में घुसे चोरपुलिस ने किया घटनास्थल का मुआयनाप्रतिनिधि, सोनो(जमुई) थाना क्षेत्र के पैरामटिहाना पंचायत अंतर्गत खपरिया चौक स्थित सात दुकानों में शनिवार की रात्रि चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया़ इन सभी दुकानों में चोरो ने सिर्फ गल्ले में रखी राशि की चोरी की. अधिकांश दुकानों में चोरो ने ताला काट कर भीतर प्रवेश किया जबकि राशन की एक दुकान में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़ कर प्रवेश किया़ रविवार की सुबह जब लोगो ने दुकान के दरवाजे पर लगे ताले को नीचे गिरा पाया तब सबों को चोरी की जानकारी मिली. सरपंच मकबूल अंसारी द्वारा पुलिस को घटना के संदर्भ में जानकारी दी गयी़ प्रभारी थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद व एसआई राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खपरिया पहुंच कर चोरी का मुआयना किया़ पुलिस ने मौके से दुकान का टूटा ताला व एक दुकान में गिरे एक मेमोरी कार्ड को जब्त किया है़ घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए सरपंच मकबूल अंसारी ने बताया कि रहुफ अंसारी के किराना दुकान में वेंटिलेटर के रास्ते चोर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे राशि पर हाथ साफ किया. अमरुद्दीन अंसारी के मुर्गा व मछली के दो अलग अलग दुकानों का ताला काट कर चोर दुकान में घुसे और बक्से में रखी राशि की चोरी की. इसी प्रकार विशुनदेव गुप्ता के मिठाई दुकान में भी चोरी की गयी़ रामावतार गुप्ता के मिठाई की दो दुकान से चोरो ने इसी तरह ताला काट कर गल्ला में रखे हजारो रुपये की चोरी की. पास ही राम विलास ठाकुर के सैलून से भी ताल काटकर राशि निकाल गयी़ सरपंच ने बताया कि सभी दुकानों से करीब 50 हजार की चोरी की गयी़ रहुफ अंसारी की दुकान में एक मेमोरी कार्ड पड़ा मिला़ माना जा रहा है कि यह मेमोरी कार्ड किसी एक चोर का है. जिसके जेब से यह कार्ड तब निकल कर जमीन पर गिर पड़ा होगा जब वह वेंटिलेटर से नीचे उतर रहा था़ पुलिस उस मेमोरी कार्ड की जांच कर रही है़ हो सकता है यह मेमोरी कार्ड पुलिस को चोरों तक पहुंच दे़ पुलिस द्वारा चोरी की इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है़ सरपंच बताते हैं कि ऐसी चोरी की घटना यहां पहलीबार हुई है़ दुकानदार सहित खपरिया के लोग चोरी की इस घटना से सकते में है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन