बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल

Published at :20 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल

बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल ग्रामीणों को समझाया शिक्षा का महत्व लोक सेवक संस्थान द्वारा देवरूखी में आयोजित हुआ शिक्षा जागरूकता शिविरफोटो 2(शिक्षा जागरूकता शिविर में उपस्थित गणमान्य व ग्रामीण.सोनो. प्रखंड के सरेबाद पंचायत अंतर्गत देवरूखी गांव स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को लोक सेवक संस्थान लेवा सोनो द्वारा शिक्षा जागरूकता शिविर […]

विज्ञापन

बच्चों को प्रतिदिन भेजें स्कूल ग्रामीणों को समझाया शिक्षा का महत्व लोक सेवक संस्थान द्वारा देवरूखी में आयोजित हुआ शिक्षा जागरूकता शिविरफोटो 2(शिक्षा जागरूकता शिविर में उपस्थित गणमान्य व ग्रामीण.सोनो. प्रखंड के सरेबाद पंचायत अंतर्गत देवरूखी गांव स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को लोक सेवक संस्थान लेवा सोनो द्वारा शिक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़ इस शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्हें अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया़ पूर्व मुखिया के पति राजेंद्र पंडित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन व मध्याह्न भोजन से संबंधित जानकारी ली गयी़ इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ शिक्षकों द्वारा विद्यालय में किये जा रहे मनमानीपूर्ण कार्यकलाप को लेकर शिकायत भी की. मौके पर उपस्थित सर्वहारा दल के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव ने विद्यालय शिक्षा समिति के कार्य व शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया़ युवा लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें और विद्यालय के संचालन की निगरानी करें. संस्था के सचिव लीले यादव ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर विनोद यादव, सूर्य नारायण शर्मा, भोला यादव, माला देवी, बेबी देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन