सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Published at :19 Dec 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बरहट. बीते सीबीएसई सत्र में सफल हुए छात्रों को सम्मान में जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य बी के सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने वाले कुल 13 छात्र-छात्राओं एवं बेहतर […]

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बरहट. बीते सीबीएसई सत्र में सफल हुए छात्रों को सम्मान में जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य बी के सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने वाले कुल 13 छात्र-छात्राओं एवं बेहतर परीक्षा में परिणाम देने वाले 10 शिक्षकों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भेजे गये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है.उसी के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर व जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर अपने सम्बोधन में डा. श्री किशोर ने कहा कि हमारे बच्चे प्रतिभावान है और जिस क्षेत्र में विद्यालय में बच्चों अपना रूची रखते हो,उसमें अव्वलता लाने का बेहतर प्रयास करते रहे. यही उनके लिये बहुत बड़ा सौभाग्य होगा. उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. मौके पर प्राचार्य बी के सिन्हा ने बताया कि प्रशस्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों में हिना फक्र,वीएस सिंह,अमरेंद्र कुमार,संजय कुमार, एके झा,अर्चना सिंह प्रमुख है. जबकि छात्रों में सुनीता कुमारी,विकास कुमार,वरूण कुमार,मनीषा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,रेखा कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर ने विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कुल 67 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वीके सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा,सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन