सूर्यगढ़ा में ट्रक बोलेरो की टक्कर में छह मरे

लखीसराय : शनिवार की सुबह सुबह सूर्यगढ़ा के पास एनएच 80 पर एक ट्रक व बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी. इस हादसा का कारण गहरा कुहरा बताया जाता है. कुहरे की वजह से दोनों वाहन चालकों को सामने वाले वाहन का अहसास नहीं हो पाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों […]
लखीसराय : शनिवार की सुबह सुबह सूर्यगढ़ा के पास एनएच 80 पर एक ट्रक व बोलेरो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी. इस हादसा का कारण गहरा कुहरा बताया जाता है. कुहरे की वजह से दोनों वाहन चालकों को सामने वाले वाहन का अहसास नहीं हो पाया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं. सभी झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले बताये जाते हैं. बोलेरो का चालक बच गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि वह इतने गंभीर रूप से घायल है कि कुछ भी बयान देने की स्थिति में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










