विधायक ने किया गांव भ्रमण

विधायक ने किया गांव भ्रमणलखीसराय. शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया व पिपरिया प्रखंड के मालपुर, पिपरिया, कन्हरपुर, चेतन टोला, खुटहा डीह, खुटहा टोला सहित विभिन्न गांवों दौरा कर जन समस्या से जानकारी लेकर उसे निदान करने का अश्वासन दिया. कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिन्हा का ग्रामीणों ने माला पहनाकर भव्य […]
विधायक ने किया गांव भ्रमणलखीसराय. शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया व पिपरिया प्रखंड के मालपुर, पिपरिया, कन्हरपुर, चेतन टोला, खुटहा डीह, खुटहा टोला सहित विभिन्न गांवों दौरा कर जन समस्या से जानकारी लेकर उसे निदान करने का अश्वासन दिया. कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिन्हा का ग्रामीणों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि गांव को मुख्य सड़क से शीघ्र ही जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा प्राथमिकता के आधार पर बंद पशु अस्पताल, पीएचसी में चिकित्सक की कमी, जर्जर विद्यालय भवन आदि समस्याओं को दूर किया जायेगा. इसके लिए गांववालों का सहयोग लेते हुए कार्य कराया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, नगर महामंत्री अमीत कुमार, मुकुल कुशवाहा, धीरज कुमार, राम विलास सिंह,सरपंच सातो सिंह, मुखिया रामानूज सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










