17वीं वर्षी मनायी गयीफोटो संख्या 1चित्र परिचय: श्रद्वाजलि सभा में शामिल सदस्यलखीसराय. शुक्रवार को नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में कॉमरेड बिनोद मिश्र की 17वीं वर्षी व संकल्प सभा का आयोजन भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड संजय अनुरागी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में बिनोद मिश्र की 17वीं वर्षी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम के दौरान कॉमरेड वासुदेव तांती, उपेन्द्र कुमार, चन्द्रदेव मांझी, मिश्री मंडल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि उनके सपने को साकार करने के लिए हमेशा आगे बढ़ कर कार्य करूंगा. भगवा हटाओ देश बचाओ के सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वक्त की मुट्ठी में करो पार्टी का विस्तार का नवी करण का अभियान छेड़ें. जिससे इसके क्रांतिकारी लक्ष्य को पूरा किया जा सके. वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा विदेशी पूंजी व कारपोरेट सत्ता को समाप्त करो. ये कम्युनिष्टों के सामने मुख्य चुनौती है. अंत में कॉमरेड बिनोद मिश्र की यह उक्ति को चरितार्थ करना है कि भारत की सबसे बड़ी कम्युनिष्ट पार्टी बनाने व कम्युनिष्ट आदोलन को सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन में बदल देने की सपनों को पूरा करने हेतू पुन: समर्पित है. काॅमरेड बिनोद मिश्र को लाल सलाम कर कार्यक्रम का समापन किया गया.
BREAKING NEWS
Advertisement
17वीं वर्षी मनायी गयी
17वीं वर्षी मनायी गयीफोटो संख्या 1चित्र परिचय: श्रद्वाजलि सभा में शामिल सदस्यलखीसराय. शुक्रवार को नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में कॉमरेड बिनोद मिश्र की 17वीं वर्षी व संकल्प सभा का आयोजन भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड संजय अनुरागी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में बिनोद मिश्र की 17वीं वर्षी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement