दोहरे हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा

दोहरे हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा जमुई. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ किशोर प्रसाद ने दोहरे हत्या के मामले में लछुआड़ (सिकंदरा) निवासी रामचंद्र चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. जानकारी के अनुसार 22 अक्टुबर 2010 को रात्रि के 8 बजे रामचंद्र चौधरी वीरो चौधरी से गाली-गलौज कर रहा था. […]
दोहरे हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा जमुई. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ किशोर प्रसाद ने दोहरे हत्या के मामले में लछुआड़ (सिकंदरा) निवासी रामचंद्र चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. जानकारी के अनुसार 22 अक्टुबर 2010 को रात्रि के 8 बजे रामचंद्र चौधरी वीरो चौधरी से गाली-गलौज कर रहा था. जिसे छुड़ाने के लिए लक्ष्मण चौधरी आया. इसके पश्चात रामचंद्र चौधरी हसुली से वीरो चौधरी और लक्ष्मण चौधरी को मार कर जख्मी कर दिया. हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर और टेंपू पर लाद कर दोनों को सिकंदरा लेकर आये. डॉक्टर ने लक्ष्मण चौधरी को मृत घोषित कर दिया और वीरो चौधरी की मौत इलाज के दौरान जमुई अस्पताल में हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










