भाकपा माले ने मनाया संकल्प दिवस

भाकपा माले ने मनाया संकल्प दिवस झाझा. प्रखंड स्थित एक निजी धर्मशाला में भाकपा माले ने शहीद कामरेड बिनोद मिश्र की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रुप में मनाया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयराम तूरी ने की. इस मौके पर जयराम तूरी ने कम्युनिस्ट आंदोलन को तेज करने के बाबत कहा किइसे […]
भाकपा माले ने मनाया संकल्प दिवस झाझा. प्रखंड स्थित एक निजी धर्मशाला में भाकपा माले ने शहीद कामरेड बिनोद मिश्र की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रुप में मनाया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयराम तूरी ने की. इस मौके पर जयराम तूरी ने कम्युनिस्ट आंदोलन को तेज करने के बाबत कहा किइसे लेकर प्रखंड स्तर से प्रयास करने की आवश्यकता है. साथ ही कहा 17 वर्ष पहले जब 18 दिसंबर 1998 को लखनऊ में जब केंद्रीय कमेटी की एक बैठक चल रही थी तो उसी समय हमने अपने एक साथी को खो दिया था. उनके याद में हम संकल्प दिवस मनाते है़ पंचायत समिति सदस्य रमेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीति सरकार अमीर घरानों पर ध्यान केंद्रित कर गरीबों के मंसूबा पर पानी फेर रही है. उक्त सरकार गरीब मजदूर और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार के नजरिया में मजदूरों और किसानों के प्रति बदलाव नहीं आया तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य हो जायेगी. इस मौके पर कंचन रजक, गुलटेन पुझार ,राजेश मंडल, रामायण तूरी, ओंकार ठाकुर ,मनोज मिस्त्री समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










