वीटी प्रशक्षिण सत्र का हुआ समापन

Published at :18 Dec 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
वीटी प्रशक्षिण सत्र का हुआ समापन

वीटी प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन आदर्श पंचायत दहियारी को पूर्ण शिक्षित करने हेतु 60 वीटी को मिला प्रशिक्षणराज्य संसाधन केंद्र आद्री व जिला लोक शिक्षा समिति की संयुक्त पहलफोटो : 4 वीटी को साक्षरता सामग्री देती प्रखंड समन्वयक कमला कुमारीप्रतिनिधि, सोनो आदर्श पंचायत दहियारी में मंगलवार को शुरू किये गए वीटी के दो दिवसीय […]

विज्ञापन

वीटी प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन आदर्श पंचायत दहियारी को पूर्ण शिक्षित करने हेतु 60 वीटी को मिला प्रशिक्षणराज्य संसाधन केंद्र आद्री व जिला लोक शिक्षा समिति की संयुक्त पहलफोटो : 4 वीटी को साक्षरता सामग्री देती प्रखंड समन्वयक कमला कुमारीप्रतिनिधि, सोनो आदर्श पंचायत दहियारी में मंगलवार को शुरू किये गए वीटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ़ इस प्रशिक्षण में शामिल 60 साक्षरता स्वयं सेवक (वीटी) को साक्षरता से संबंधित सामग्रियां देकर विदा किया. प्रशिक्षित प्रत्येक वीटी को 10 निरक्षर को साक्षर करने की जिम्मेदारी दी गयी़ बताते चलें कि राज्य संसाधन केंद्र आद्री पटना व जिला लोक शिक्षा समिति जमुई के संयुक्त तत्वावधान में बीते मंगलवार से साक्षरता स्वयं सेवक का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया था़ इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड समन्वयक कमला कुमारी ने बताया कि ये प्रशिक्षित वीटी पंचायत के 600 निरक्षर को साक्षर करेंगे़ इनके कार्य की देख-रेख लोक शिक्षण केंद्र दहियारी द्वारा की जायेगी़ पूरे दहियारी पंचायत में 15 वर्ष से ऊपर आयु के कुल 2386 निरक्षर है़ं 600 निरक्षर को साक्षर बनाने के अलावे शेष के लिए भी पुन: वीटी प्रशिक्षित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है़ इस पंचायत के सभी निरक्षर को साक्षर किया जाने का लक्ष्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन