महिलाओं को किया गया जागरूक

Published at :18 Dec 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं को किया गया जागरूक पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला में दी गयी कई जानकारी फोटो : 3(कार्यशाला को संबोधित करते प्रशिक्षक. प्रतिनिधि, झाझा प्रखंड स्थित एक निजी धर्मशाला में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महिलाओं में जागरूकता लाने को एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया़ इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षका प्रर्मिला देवी ने […]

विज्ञापन

महिलाओं को किया गया जागरूक पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित कार्यशाला में दी गयी कई जानकारी फोटो : 3(कार्यशाला को संबोधित करते प्रशिक्षक. प्रतिनिधि, झाझा प्रखंड स्थित एक निजी धर्मशाला में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महिलाओं में जागरूकता लाने को एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया़ इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षका प्रर्मिला देवी ने उपस्थित महिला को पंचायत चुनाव के बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस दौरान प्रशिक्षिका ने पंचायत चुनाव में नामांकन से लेकर मतगणना के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साथ ही कहा कि यदि आप आंगनबाड़ी सेविका, सरकारी शिक्षक, जनवितरण प्रणाली या ऐसे सरकारी संस्थान से जुड़ें हो जहां से जनता को कोई लाभ पहुंचता हो तो ऐसे पद से त्याग पत्र देकर ही चुनाव में शामिल हो सकते हैं. इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा दिये जा रहे आरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप चुनाव लड़ना चाहती हैं और आरक्षण का लाभ लेना चाहती हैं तो पूर्व से ही जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा लें. इसके अलावे आप अपने प्रस्तावक समर्थक का चुनाव कर लें. जो उसी वार्ड या पंचायत का होना चाहिए़ मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक उपेंद्र प्रसाद ,ललिता देवी,सुभाष तुरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायती चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है ताकि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण को गति दिया जा सके. इस दौरान प्रशिक्षकों ने लोगों से बिना किसी लोभ-मोह के चुनाव में स्वतंत्र हो कर भाग लेने की भी अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन