भैया दूज का त्योहार आज

भैया दूज का त्योहार आज जमुई. भाई की दीर्घायु तथा सुख समृद्धि के लिए बहनों के द्वारा 13 नवंबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जायेगा. इसको लेकर सभी घरों में युवतियों द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है. त्योहार को लेकर लोगों के बीच ऐसी मान्यता प्रचलित कि सर्वप्रथम यमराज ने अपनी बहन यमुना […]
भैया दूज का त्योहार आज जमुई. भाई की दीर्घायु तथा सुख समृद्धि के लिए बहनों के द्वारा 13 नवंबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जायेगा. इसको लेकर सभी घरों में युवतियों द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है. त्योहार को लेकर लोगों के बीच ऐसी मान्यता प्रचलित कि सर्वप्रथम यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर भोजन ग्रहण किया था और यमुना ने उन्हें गोधन कूट कर खिलाया था. इसी दिन से भैया दूज का त्योहार मनाया जाने लगा. बताते चलें कि भैया दूज के दिन बहन एवं भाई दोनों उपवास में रहते है. इस दिन बहन के द्वारा गोबर का घेरा लगाया जाता है. जिसे भाइयों द्वारा लांघा जाता है. तत्पश्चात बहनों द्वारा रूई से बने माला में हल्दी का लेप लगा कर भाइयों को पहनाया जाता है. इसके बाद बहनों द्वारा नारियल, किशमिश, लौंग, इलायची, बजरी तथा रैंगनी के कांटे को ईंट पर रख कर मूसल से गोधन के रूप में कुटा जाता है. इसके उपरांत बहनों द्वारा अपने भाइयों को बजरी निगलने के लिए दिया जाता है. इस अवसर पर बहनों द्वारा गीत गा कर अपने भाई की दीर्घायु तथा सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










