पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक

Updated at :10 Nov 2015 7:06 PM
विज्ञापन
पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक

पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कार्यालय परिसर में कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद यादव के अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पेंशनर समाज के सदस्य स्व तेजनारायण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु […]

विज्ञापन

पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कार्यालय परिसर में कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद यादव के अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पेंशनर समाज के सदस्य स्व तेजनारायण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. तत्पश्चात पेंशनर समाज के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी. साथ ही आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जयनंदन सिंह,नवल किशोर सिन्हा,रणवीर सिंह समेत पेंशनर समाज के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन