ढ़ाई दशक बाद हुई कांग्रेस की वापसी
ढ़ाई दशक बाद हुई कांग्रेस की वापसी सिकंदरा . 25 वर्षों के लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की. इसके पूर्व आखिरी बार 1985 में कांग्रेस से पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान ने जीत हासिल की थी. 1990 में लालू यादव के उभार के बाद कांग्रेस का आधार सिमटने लगा […]
ढ़ाई दशक बाद हुई कांग्रेस की वापसी सिकंदरा . 25 वर्षों के लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की. इसके पूर्व आखिरी बार 1985 में कांग्रेस से पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान ने जीत हासिल की थी. 1990 में लालू यादव के उभार के बाद कांग्रेस का आधार सिमटने लगा था और 1995 और 2000 के चुनाव में दूसरा स्थान हासिल करने वाली कांग्रेस बाद के चुनावों में रेस से भी बाहर हो गयी. आखिरकार 25 वर्षों के अंतराल के बाद लाल-नीतीश के कंधों पर सवार होकर कांग्रेस एक बार फिर विजय हासिल करने में सफ ल रही. लंबे समय के बार जीत हासिल करने के कारण कांग्रेस आश्रम गुलजार नजर आने लगा. सोमवार को कांग्रेस आश्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी. इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद,जदयू नेता सुरेश महतो,ब्रजेश कुमार,अंबिका प्रसाद यादव,भुनेश्वर यादव,धर्मेंद्र सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










