याद किये गये इंदिरा गांधी व सरदार पटेल

याद किये गये इंदिरा गांधी व सरदार पटेलफोटो : 8(पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते कांग्रसी कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 31वीं और पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दोनों […]
याद किये गये इंदिरा गांधी व सरदार पटेलफोटो : 8(पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते कांग्रसी कार्यकर्ता)जमुई . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 31वीं और पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि स्व. गांधी देश की एक ऐसी नेता थीं. जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपना बलिदान दे दिया. उनकी गिनती इस देश के सबसे सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में होती थी. उन्होंने इस देश के लोगों को एक नयी दिशा दी थी. स्व इंदिरा गांधी के योगदानों को इस देश में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भी इस देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था और पूरी दुनिया उनका लोहा मानती थी. इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव श्री निवास सिंह,रामानुज सिंह,राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, भासो यादव, दिवाकर सिंह, खालिद बेग, जयदेव सिंह, शशिभूषण कुमार, मो राशिद, रामाश्रय सिंह, बनारसी पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










