गाली गलौज करने व धमकाने का लगाया आरोप

गाली गलौज करने व धमकाने का लगाया आरोप झाझा . प्रखंड क्षेत्र के किसान सलाहकारों ने बैठक के दौरान गाली-गलौज करने,पैसा मांगने व धमकाने का आरोप प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन पर लगाते हुए उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है. चंदन कुमार,रौशन सिंह,मनोज कुमार,पंकज कुमार,प्रवीण कुमार,रंजन कुमार,सुबोध कुमार,नवीन कुमार समेत दर्जनों किसान सलाहकारों ने बताया […]
गाली गलौज करने व धमकाने का लगाया आरोप झाझा . प्रखंड क्षेत्र के किसान सलाहकारों ने बैठक के दौरान गाली-गलौज करने,पैसा मांगने व धमकाने का आरोप प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन पर लगाते हुए उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है. चंदन कुमार,रौशन सिंह,मनोज कुमार,पंकज कुमार,प्रवीण कुमार,रंजन कुमार,सुबोध कुमार,नवीन कुमार समेत दर्जनों किसान सलाहकारों ने बताया कि शुक्रवार को किसान भवन सभागार में बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने गाली गलौज किया तथा पैसा का भी मांग किया. साथ ही धमकी दिया कि अगर जिला कृषि पदाधिकारी से शिकायत करोगे तो नौकरी खा जायेंगे. इस बाबत किसान सलाहकारों ने जिला पदाधिकारी,कृषि सचिव बिहार,राज्य मानवाधिकार आयोग बिहार समेत कई अधिकारियों को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया है. कहते हैं कृषि पदाधिकारी इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन ने बताया कि किसान सलाहकारों को डीजल अनुदान हेतु किसानों से आवेदन लेने को कहा गया है. सभी आरोप बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










