डीलर की मनमानी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डीलर की मनमानी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम फोटो : 8(सड़क जाम करते ग्रामीण)खैरा . प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के पनभरवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीलर बालेश्वर सिंह के द्वारा अनाज व तेल वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर खैरा गरही मुख्य मार्ग जखराज स्थान के समीप सड़क […]
डीलर की मनमानी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम फोटो : 8(सड़क जाम करते ग्रामीण)खैरा . प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के पनभरवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीलर बालेश्वर सिंह के द्वारा अनाज व तेल वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर खैरा गरही मुख्य मार्ग जखराज स्थान के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया. आक्रोशित लोग डीलर बालेश्वर सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी व आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीण सुधीर यादव, अशोक यादव, कुणाल यादव, वार्ड सदस्य रविंद्र मोदी, दशरथ मोदी, गोविंद यादव, पप्पू, विक्की सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना था कि जन वितरण विक्रेता बालेश्वर सिंह के अनियमित कार्यकलाप की शिकायत खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को कई बार किया गया है. लेकिन इसके बाबजूद भी डीलर के कार्यकलाप में बदलाव नहीं आने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है.हमलोगों को छ: महीने से ना तो अनाज मिल रहा है और ना ही किरोसीन तेल मिला है. अनाज मांगे जाने पर डीलर द्वारा गाली-गलौज व धमकी देकर भगा दिया जाता है. घटना की सूचना पाकर खैरा के सब इंस्पेक्टर प्रजेश दूबे, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मेहता कुमार पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समक्षा बुझा कर जाम को तोड़वाया. श्री मेहता ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए डीलर बालेश्वर सिंह पर कार्रवाई की बात कही और दूसरे डीलर को प्रतिनियुक्त कर अनाज व किरोसीन का वितरण पनभरवा गांव में जल्द ही करवाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










