नदी में डूबने से युवक की मौत

Updated at :18 Oct 2015 7:03 PM
विज्ञापन
नदी में डूबने से युवक की मौत

नदी में डूबने से युवक की मौत सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा स्थित किऊल नदी के बाजार घाट में शनिवार की रात नदी में डूबने से जकड़पुरा सरदार टोला निवासी स्व मोगल साहनी के 45 वर्षीय पुत्र शंभु साहनी की मौत हो गयी. सूर्यगढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक की मौत सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा स्थित किऊल नदी के बाजार घाट में शनिवार की रात नदी में डूबने से जकड़पुरा सरदार टोला निवासी स्व मोगल साहनी के 45 वर्षीय पुत्र शंभु साहनी की मौत हो गयी. सूर्यगढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मृतक नदी में जलकर की चौकीदारी व मछली पकड़ने का कार्य करता था. रात में वह अपनी छोटी नाव से मछली पकड़ने व उसी पर सोने का कार्य करता था. इस दौरान वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. रविवार की सुबह नदी में स्नान कर रहे लोगों ने शव को नदी किनारे तैरता देखा और इसकी सूचना थाना को दी. वहीं पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर खरोच के निशान हैं और आंख से खून का रिसाव हो रहा था तथा हाथ की मुट्ठी बंधा था. वहीं ग्रामीणों की मानें तो शंभु रविवार की तड़के लगभग 3.30 बजे बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर देखा गया था और वह शराब के नशे में धुत था. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आवेदन दिये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.मां कात्यायनी की हुई पूजाहलसी. प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र के छठें दिन मां दुर्गा के छठें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा भाव से की गयी. सभी दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया. श्रद्धालु भक्त के द्वारा मंदिरों सहित घरों में पूजा पाठ किया गया. अतिक्रमण से होते हैं लोग दुर्घटना के शिकारहलसी. लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बालू, गिट्टी, बांस का व्यवसाय करने वाले लोगों द्वारा सड़क के किनारे बालू गिट्टी व बांस रख कर अतिक्रमण किये जाने के कारण लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. जिसमें खास कर बाइक चालक को परेशानी हो रही है. वाहन चालकों ने प्रशासन से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन