गरीबों की सेवा के लिए सोसाइटी तत्पर : डा रामानुज

गरीबों की सेवा के लिए सोसाइटी तत्पर : डा रामानुज प्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत आदर्श लक्ष्मीपुर ग्राम में रोटरी क्लब व रेड क्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा रामानुज प्रसाद सिंह ने की. मंच का संचालन दंत […]
गरीबों की सेवा के लिए सोसाइटी तत्पर : डा रामानुज प्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत आदर्श लक्ष्मीपुर ग्राम में रोटरी क्लब व रेड क्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा रामानुज प्रसाद सिंह ने की. मंच का संचालन दंत चिकित्सक डा अरुण कुमार ने किया. मेडिकल टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा आलोक कुमार, डा आनंद मोहन, डा संतोष कुमार की संयुक्त मेडिकल टीम ने अलग-अलग टेबुल पर 125 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया. इसके बाद बगल में लगे स्टाल पर मुफ्त दवायें भी दी गयी. कैम्प के उद्देश्य पर डा रामानूज सिंह ने प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों संस्थानों का एक ही उद्देश्य है. गरीब तबके के लोगों की सेवा करना. जिसके तहत देहाती क्षेत्रों में शिविर लगा कर उपचार किया गया. अब दशहरा के बाद मेडिकल टीम के द्वारा बड़हिया के नगर पंचायत में शिविर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










