बकरे की दाम में भारी उछाल

बकरे की दाम में भारी उछाल चकाई . दुर्गा पूजा के मौके पर प्रखंड में लगने वाले हाटों में बकरे की खरीद बिक्री जोरों पर है तथा उसकी कीमत में भारी उछाल देखा जा रहा है. बताया जाता है कि प्रखंड में कई स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक हाटों में जैसे चकाई, बामदह, बासुकीटांड, बटपार […]
बकरे की दाम में भारी उछाल चकाई . दुर्गा पूजा के मौके पर प्रखंड में लगने वाले हाटों में बकरे की खरीद बिक्री जोरों पर है तथा उसकी कीमत में भारी उछाल देखा जा रहा है. बताया जाता है कि प्रखंड में कई स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक हाटों में जैसे चकाई, बामदह, बासुकीटांड, बटपार आदि हाटों में इन दिनों मुख्य रूप से लोगों द्वारा बकरे का क्रय विक्रय किया जा रहा है. बकरे की कीमत 2000 से लेकर 7000 तक है. स्थानीय लोग उत्साह पूर्वक इतनी महंगा दर होने के बावजूद भी खरीद करते नजर आ रहे है. मालूम हो कि चकाई प्रखंड में दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी दुर्गा मंदिरों में बकरे की बली देने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है. इसके अलावे प्रखंड के प्रत्येक व्यक्ति के घर में नवमी को बकरे की बली देकर देवी को प्रसन्न किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










