शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन

शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन शव देखते ही फफक पड़े परिजन मां व बहन के क्रंदन से माहौल हुआ गमगीनसोनो. शनिवार की सुबह दहियारी गांव के ठाकुर टोला में तब माहौल बेहद गमगीन हो गया. जब पुलिस के आने पर काजल के शव को कुआं से निकाला गया़ जैसे ही […]
शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन शव देखते ही फफक पड़े परिजन मां व बहन के क्रंदन से माहौल हुआ गमगीनसोनो. शनिवार की सुबह दहियारी गांव के ठाकुर टोला में तब माहौल बेहद गमगीन हो गया. जब पुलिस के आने पर काजल के शव को कुआं से निकाला गया़ जैसे ही शव बाहर आया कि मृतका की मां सुगिया देवी और बहन पन्ना व सुमा के अलावे उसकी भाभी पार्वती देवी व संजू देवी शव से लिपट कर दहाड़े मारने लगी़ भाई अर्जुन, सतेज व संतोष अपने पिता कमल ठाकुर के साथ अवाक थे़ उन्हें सहसा यकीन नही हो रहा था कि गत वर्ष जिस लाडली को ब्याह कर विदा किया था वो आज उसे हमेशा के लिए दूर कर दिया गया़ मां के क्रंदन से वहां खड़े लोगो की आंखे भर गयी़ पिछले वर्ष जब छोटी पुत्री काजल की शादी हुई थी तब कैसा आनंद का क्षण था़ घरवाले स्वप्न में भी नही सोचे थे कि एक वर्ष बाद ही उसके शव को देखना पड़ेगा़ बता दे कि काजल की मौत की सूचना पाकर शनिवार तड़के सुबह उसके माता पिता अपने परिजनों व कई ग्रामीणों के साथ दहियारी पहुंचे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










