अबतक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज

अबतक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज गोदाम मालिक पर अबतक प्राथमिकी दर्ज नहींचकाई / चंद्रमंडीह. बीते शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित एक निजी गोदाम मे छापेमारी कर सील किये गये गेहूं- चावल से भरे बोरे के मामले में अबतक प्राथमिकी नहीं दर्ज किया गया है़ इस बाबत अनुमंडलाधिकारी जमुई ने बताया कि अभी गोदाम सील कर […]
अबतक नहीं हुई प्राथमिकी दर्ज गोदाम मालिक पर अबतक प्राथमिकी दर्ज नहींचकाई / चंद्रमंडीह. बीते शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित एक निजी गोदाम मे छापेमारी कर सील किये गये गेहूं- चावल से भरे बोरे के मामले में अबतक प्राथमिकी नहीं दर्ज किया गया है़ इस बाबत अनुमंडलाधिकारी जमुई ने बताया कि अभी गोदाम सील कर जांच पड़ताल की जा रही है़ वहीं आरोपी को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है़ जांच में जनवितरण का माल साबित होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी़ बतातें चले कि आम जनता की शिकायत पर अनुमंडलाधिकारी जमुई के निर्देश पर चकाई सीओ अक्षयवट तिवारी के नेतृत्व में बीते शनिवार की संध्या चकाई बाजार निवासी अशोक साह उर्फ पप्पु साह के निजी गोदाम में छापेमारी कर 500 से अधिक गेहूं व चावल के भरे बोरा को जब्त किया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










