मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप

मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप कजरा. थाना क्षेत्र के उरैन ग्रामवासी कपिल चौधरी की पत्नी ललिता देवी ने गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने दिये आवेदन में उन्होंने गांव के ही स्व विठल चौधरी के पुत्र लखन चौधरी […]
मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप कजरा. थाना क्षेत्र के उरैन ग्रामवासी कपिल चौधरी की पत्नी ललिता देवी ने गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने दिये आवेदन में उन्होंने गांव के ही स्व विठल चौधरी के पुत्र लखन चौधरी व लखन चौधरी के पुत्र अजय व विजय चौधरी तथा उनकी पत्नी व पुत्री ने उनके घर में घुस कर मारपीट की व पीड़िता की पुत्री सोनम के गले से सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली व घर में रखे 10 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










