सोनो में एक और बहू दहेज हत्या की चढ़ी भेंट

Updated at :17 Oct 2015 6:36 PM
विज्ञापन
सोनो में एक और बहू दहेज हत्या की चढ़ी भेंट

सोनो में एक और बहू दहेज हत्या की चढ़ी भेंट फोटो 2बी(पुलिस को बयान देने के बाद मृतक के पिता व चाचा)प्रतिनिधि, सोनोचंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटांड़ निवासी कमल ठाकुर ने बीते वर्ष अपनी तीसरी पुत्री काजल का विवाह हिंदू रिवाज से सोनो थाना क्षेत्र के दहियारी निवासी राजू ठाकुर के बड़े पुत्र मिथिलेश ठाकुर […]

विज्ञापन

सोनो में एक और बहू दहेज हत्या की चढ़ी भेंट फोटो 2बी(पुलिस को बयान देने के बाद मृतक के पिता व चाचा)प्रतिनिधि, सोनोचंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटांड़ निवासी कमल ठाकुर ने बीते वर्ष अपनी तीसरी पुत्री काजल का विवाह हिंदू रिवाज से सोनो थाना क्षेत्र के दहियारी निवासी राजू ठाकुर के बड़े पुत्र मिथिलेश ठाकुर के साथ किया था़ अपनी हैसियत के मुताबिक कमल ने शादी में यथा संभव दहेज दिया़ अपने अरमानों के साथ काजल ससुराल पहुंची परंतु शीघ्र ही उसे यह एहसास हो गया कि उसके पति को उससे प्यार नहीं है़ दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने की ताने भी पति से मिलने लगी थी़ कई बार मारपीट के बाद उसे कुछ घंटे घर के बहार बिताने पड़े़ पड़ोसी भी दोनों के आये दिन होने वाले झगड़े से वाकिफ हो गये थे और अंतत: दहेज की चाहत इतनी सबल हुई कि घर की नयी बहू काजल की हत्या कर दी गयी़ ये सभी आरोप मृतका के पिता कमल ठाकुर ने पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान के दौरान लगाये़ उन्होंने अपने दामाद पर मोटरसाइकिल के लिए काजल को हमेशा प्रताड़ित करने का आरोप लगते हुए कहा कि दामाद द्वारा मोबाइल से बारंबार मोटरसाइकिल की मांग की जाती रही जिसे देने में वो असमर्थ था़ कमल ने पुलिस से कहा कि इसी कारण दामाद काजल के साथ मारपीट करता था़ कमल अपने फर्द बयान में बताते है कि घटना से कुछ समय पहले लगभग रात्रि 9 बजे मोबाइल से बतायी की आप कर्ज लेकर भी मोटरसाइकिल दे दीजिये नहीं तो ये लोग मार कर फेंक देगा़ इस फोन के कुछ ही समय बाद दामाद मिथिलेश ने कमल को काजल के मृत्यु की सूचना दिया़ बदहवास कमल अपने परिजनों के साथ जब तड़के सुबह 4 बजे दहियारी पहुंचे तो काजल का शव कुएं में था़ कमल ने आरोप लगाया की हत्या के बाद शव को कुआं में फेंका गया ताकि हत्या को आत्महत्या करार दिया जाय़ यूं तो पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है परंतु दहियारी गांव सहित प्रखंड के लोग घटना से स्तब्ध है व क्षेत्र में दहेज हत्या की बढ़ती घटना से चिंतित भी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन