दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Updated at :17 Oct 2015 6:36 PM
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ फोटो:-7(जमुई स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री)जमुई. दुर्गा पूजा को लेकर अपने अपने घरों को जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है,जिसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा […]

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ फोटो:-7(जमुई स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री)जमुई. दुर्गा पूजा को लेकर अपने अपने घरों को जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है,जिसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.यात्रियों की भीड़ की वजह से लोगों को खड़ा होकर यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है. जमुई स्टेशन पर भी अप और डाउन में जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है.रेल यात्री खड़गपुर निवासी मो इमरान और आढा निवासी मो शमसी ने बताया कि 22 अक्तूबर को दुर्गा पूजा की नवमी व दशमी है.जबकि 24 को मुहर्रम का त्योहार है. इसलिए अपने नौकरी या काम पर से वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ की वजह से ऐसी स्थिति बन गयी है.खैरा निवासी विशुनदेव मोदी और साकेन्द्र मोदी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ की वजह से हम लोग पटना से दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए ट्रेन में खड़े होकर आ रहे हैं और ट्रेन में सवार होने और उतरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.परिवार लेकर भी यात्रा करना मुश्किल हो रहा है. भुल्लो निवासी महेन्द्र मंडल और प्रकाश यादव ने बताया कि हमलोग धनबाद से जमुई आने के लिए रिजर्वेशन कराने के बावजूद भीड़ के कारण खड़े होकर जमुई तक आये है. कमोवेश यही हाल सभी ट्रेनो का है और लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए जदोजहद करनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन