महागंठबंधन को बिहार के विकास की चिंता नहीं : रघुवर दास

Updated at :09 Oct 2015 7:01 PM
विज्ञापन
महागंठबंधन को बिहार के  विकास की चिंता नहीं : रघुवर दास

महागंठबंधन को बिहार के विकास की चिंता नहीं : रघुवर दास * लालू यादव को गौ माता का लगेगा श्राप * झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जन सभा को संबोधित फोटो- 05चित्र परिचय: चानन में चुनावी सभा में झारखंड के सीएम रघुवर दासफोटो – 06चित्र परिचय: लखीसराय में रघुवर दास का माला पहना […]

विज्ञापन

महागंठबंधन को बिहार के विकास की चिंता नहीं : रघुवर दास * लालू यादव को गौ माता का लगेगा श्राप * झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जन सभा को संबोधित फोटो- 05चित्र परिचय: चानन में चुनावी सभा में झारखंड के सीएम रघुवर दासफोटो – 06चित्र परिचय: लखीसराय में रघुवर दास का माला पहना कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्तालखीसराय / चानन : जात-पात एवं क्षेत्र वाद से ऊपर उठ कर बिहार के विकास के लिए 12 अक्तूबर को मतदान करें. बिहार में पिछले 25 वर्षो से जात पात की राजनीति हो रही है. जितना विकास बिहार का होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को लखीसराय विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के पक्ष मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है. आजादी के 67 साल बाद भी बिहार में गरीबी है. नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. अपराध चरम पर है. महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर बिहार को विकसित राज्य बनायें. उन्होंने झारखंड के विकास की बातें करते हुए कहा कि महज 8 महीने में झारखंड विकास के स्थान पर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. लालू ने गौ माता का चारा खाने का काम किया है. उगौ माता का श्राप है कि वे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. नीतीश कुमार को अहंकारी कहते हुए कहा कि उन्होंने एक दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया है. 2003 में नीतीश कुमार ने खुद गुजरात के विकास को देख कर नरेंद्र मोदी को देश की राजनीति करने की बात कही थी. उन्होंने 12 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा को वोट देने की अपील की. इसके पूर्व लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने भी सभा को संबोधित करते हुए उन्हें वोट देने की अपील की. सभा की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन