सूर्यगढ़ा विधानसभा : मुकाबला सीधा मगर बराबरी का

Updated at :09 Oct 2015 6:45 PM
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा विधानसभा : मुकाबला सीधा मगर बराबरी का

सूर्यगढ़ा विधानसभा : मुकाबला सीधा मगर बराबरी का सड़क से जाने में हिल जाती है हड्डीट्रेन छूटी तो लोगों को आवागमन में होती है परेशानीसूर्यगढ़ा कुल मतदाता-3 लाख 15 हजार 463महिला-एक लाख 44 हजार 871पुरुष-एक लाख 70 हजार 590167 – सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र विधान सभा चुनाव – 2010 प्रेम रंजन पटेल (भाजपा) विजेता कुल […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा विधानसभा : मुकाबला सीधा मगर बराबरी का सड़क से जाने में हिल जाती है हड्डीट्रेन छूटी तो लोगों को आवागमन में होती है परेशानीसूर्यगढ़ा कुल मतदाता-3 लाख 15 हजार 463महिला-एक लाख 44 हजार 871पुरुष-एक लाख 70 हजार 590167 – सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र विधान सभा चुनाव – 2010 प्रेम रंजन पटेल (भाजपा) विजेता कुल प्राप्त मत – 49511प्रह्लाद यादव ( राजद ) निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कुल प्राप्त मत- 46583फोटो संख्या – 01 – अलीनगर-कजरा की जर्जर सड़क लखीसराय. जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा में राजग व महागंठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. हालांकि वाम दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबला को तीसरा कोण देने में लगे हैं. यहां 50 प्रतिशत वोटर कैडर हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में हर चुनाव में जातीय समीकरण जीत-हार में निर्णायक रहा है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच हर प्रत्याशी जातीय समीकरण के आधार पर ही मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे हैं. इन सब के बीच विकास का मुद्दा चुनावी शोर में दबता नजर आ रहा है. हालांकि भाजपा एवं जदयू दोनों ने विकास को प्रमुखता के साथ चुनावी मुद्दा बना रखा है. इस विधान सभा क्षेत्र में लालू, नीतीश, सिने स्टार सह भाजपा सांसद हेमा मालिनी, नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह,पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आदि की चुनावी सभा हो चुकी है. विधान सभा क्षेत्र के शहरी इलाके में जहां पार्टी के आधार पर वोट का मूल्यांकन हो रहा है. वही ग्रामीण इलाके में समीकरण एकदम उलटा है. यहां जातीय आधार एवं प्रत्याशी के साथ ही, पिछले रिकॉर्ड को देखा जा रहा है.पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने सूर्यगढ़ा विधान सभा में एक बार फिर राजग एवं महागठबंधन के दो पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं. भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक प्रेम रंजन पटेल को मोदी फैक्टर के अलाव अपने विकास कार्यो पर भरोसा है तो महागंठबंधन के उम्मीदवार राजद प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव को वर्तमान विधायक के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी फैक्टर एवं नीतीश के चेहरे का भरोसा है. प्रभात खबर प्रतिनिधि ने इस विधानसभा में मतदाताओं का मिजाज जानने की कोशिश की. मतदाताओं में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह नहीं दिखा. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय के पश्चिम पहाड़ी इलाके कजरा एवं पीरी बाजार की ओर ग्रामीण इलाके में भी चुनाव प्रचार अभियान चरम पर दिखा. वाहन की छत पर भोंपू बांधे प्रचार वाहनों का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था. लखीसराय से 20 किलोमीटर दूर ग्रामीण सड़क होकर हम पीरी बाजार पहुंचे. जर्जर सड़क में कई जगह खतरनाक गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण देता नजर आया. यहां कभी भी हादसा हो सकता है. पीरी बाजार में भी चुनावी फिजा अपने परवान पर था. एक बड़े नेता की चुनावी सभा थी. इसलिए बाजार में काफी गहमागहमी थी. युवक अमित कुमार ने बताया कि यहां जातिगत समीकरण के अलावा लोग पार्टी लाइन के आधार पर भी मतदान करेंगे. चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है. मतदाता भी अपना मूड बना चुके हैं कि उन्हें किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है. रामदेव पंडित ने बताया कि लोगों में लोक तंत्र के इस महापर्व को लेकर विशेष उत्साह नहीं है. जिस दिन मतदान देना होगा, किसी स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को अपना मत दे देंगे. चंदन कुमार ने बताया कि कई दशक बाद भी अभयपुर- बसौनी, महेशपुर- देवघरा, पीरी बाजार – लहसोरवा पथ नहीं बना. सड़कें इतनी जर्जर है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल है. आशीष कुमार ने बताया कि यहां का इलाका कृषि प्रधान है. बाजार भी कृषि पर ही निर्भर करता है. यहां सिंचाई सुविधा का घोर अभाव है. एक भी सरकारी नलकूप नहीं है और नहर की व्यवस्था भी नहीं है. खेती पूर्णत: मॉनसून पर ही निर्भर करता है. संपर्क पथ के खस्ता हाल की वजह से स्थानीय बाजार में व्यापार फल-फूल नहीं रहा. मतदान के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस बार विकास के मुद्दे पर ही वोट करेंगे. इस बात से मनीष कुमार एवं कन्हैया कुमार ने भी सहमति जतायी. राज कुमार लुहारुका ने बताया कि व्यवसायियों के लिए सबसे अधिक आवश्यक है भयमुक्त वातावरण और सुशासन. इसके अलावा आवागमन की सुविधा, अच्छी सड़क, अच्छी बिजली के लिए व्यापारी वर्ग इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेगा. थोड़ी दूर चाय दुकान पर बैठे एक अधेड़ महेंद्र साव ने बताया कि सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में ग्रामीण पथों की स्थिति काफी जर्जर है. अगर यहां ट्रेन छूट गयी, तो सड़क मार्ग से होकर जाने में हड्डी हिल जाती है. बिजली की स्थिति नहीं सुधरी. इलाका कृषि प्रधान है. लेकिन किसानों को खाद, बीज, सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रहा है. समीप ही बैठे एक युवा बोल बैठते हैं भैया इस बार भी वोट जाति पर ही होगा. आज तक यहां जाति के आधार पर ही मतदाताओं की गोलबंदी हुई है. अंतिम समय में विकास के तमाम नारों की हवा निकल जाती है.सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र में जातिगत आधार पर मतदाताओं की संख्या ( अनुमान के आधार पर)कुल वोटर — 3 लाख 15 हजार 463 यादव —- 45 हजारमुस्लिम — 15 हजारकुर्मी – कोयरी, धानुक — 75 हजार अत्यंत पिछड़ा —- 30 हजार भूमिहार — 65 हजार ब्राहृमण , कायस्थ तथा राजपूत — 15 हजार वैश्य —- 25 हजारएस सी / एसटी — 25 हजारअन्य — 20 हजार बिहार विधान सभा चुनाव 2015 में सूर्यगढ़ा विधान सभा से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार प्रत्याशी का नाम दल चुनाव चिन्हप्रमोद शर्मा भाकपा बाल और हंसियाप्रह्लाद यादव राजद लालटेनप्रेम रंजन पटेल भाजपा कमलसुनील कुमार राउत बहुजन समाज पार्टी हाथी गिरीश बिंद सर्वजन कल्याण लोक तांत्रिक पार्टी आदमी और पाल युक्त नौकाजितेंद्र शुक्ला अखिल भारत हिंदू महासभा नारियलरामानुज प्र. सिंह समाजवादी पार्टी साइकिलअकलेश्वर भगत निर्दलीय एअर कंडीशनरउचित कुमार निर्दलीय गुब्बाराकमलेश्वरी महतो निर्दलीय अलमीरानित्यानंद कुमार निर्दलीय बाल्टीनिवेदिता कुमारी निर्दलीय ऑटो रिक्शाराजो मांझी निर्दलीय फलों से युक्त टोकरीविक्रमादित्य कु सिंह निर्दलीय बल्लाश्रवण कुमार आनंद निर्दलीय बल्लेबाज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन