माकपा प्रत्याशी ने चलाया जन संपर्क अभियान

माकपा प्रत्याशी ने चलाया जन संपर्क अभियान झाझा . झाझा विधानसभा क्षेत्र के माकपा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह ने बुधवार को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया. इस बाबत शिवशंकर सिंह ने कहा कि बीते 68 वर्षों से देश में कांग्रेस, भाजपा, जनता परिवार जैसे सामंती, पूंजीपति दलों का शासन रहा […]
माकपा प्रत्याशी ने चलाया जन संपर्क अभियान झाझा . झाझा विधानसभा क्षेत्र के माकपा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह ने बुधवार को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया. इस बाबत शिवशंकर सिंह ने कहा कि बीते 68 वर्षों से देश में कांग्रेस, भाजपा, जनता परिवार जैसे सामंती, पूंजीपति दलों का शासन रहा है. जिसके चलते यहां के युवा शक्ति में भटकाव आया है तथा तेजी से युवा यहां से पलायन करने लगे है और प्रदेश की सरकार विकास के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है. उन्होंने कहा कि एक बेहतर बिहार बनाने के लिए माकपा के पक्ष में मतदान करें. ताकि समाज के निचले पायदान पर बसर कर रहे गरीब, मजदूर, खेतिहर लोगों का कल्याण हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










