बिहार में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं : शिबू

Updated at :07 Oct 2015 6:43 PM
विज्ञापन
बिहार में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं : शिबू

बिहार में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं : शिबू फोटो 8 (माला पहनाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का स्वागत करते कार्यकर्ता)प्रतिनिधि, चकाई/चंद्रमंडीहबिहार में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलेगा और छोटी-छोटी पार्टियां मिलकर बिहार में सरकार बनायेगी़ झारखंड राज्य का गठन तब हुआ जब चालीस […]

विज्ञापन

बिहार में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं : शिबू फोटो 8 (माला पहनाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का स्वागत करते कार्यकर्ता)प्रतिनिधि, चकाई/चंद्रमंडीहबिहार में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलेगा और छोटी-छोटी पार्टियां मिलकर बिहार में सरकार बनायेगी़ झारखंड राज्य का गठन तब हुआ जब चालीस वर्षों के अंतराल में झामुमो के लोगों ने राज्य गठन को लेकर कुर्बानियां दी है. उक्त बातें झामुमो नेता सह झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने चकाई उच्च विद्यालय के मैदान में झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि संप्रदायिक ताकतें देश और समाज को बांटने की शाजिश कर रही है़ इसलिए आपलोग ऐसे दलो से सतर्क रहें. हमारी पार्टी के चालीस वर्षों से संघर्ष करने के बाद झारखंड राज्य बन पाया़ चालीस वर्षों के दौरान झारखंड राज्य को पाने के लिए पार्टी के कितने लोगों ने जान की आहूति दे दी़ तब जाकर झारखंड राज्य का गठन हुआ़ मगर आज वहां संप्रदायिक ताकतें हावी होकर झारखंड की दुर्दशा कर रही है़ मतदाता भइयों आपलोग 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह को जिताने का काम करे़ं यह आपलोगों का सेवा करते रहेगें. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झूठे वादे और जुमले कहने वालों से सावधान रहें व उनके जाल में नहीं फंसे़ जो उम्मीदवार आपलोगों को धोखा दिया. उसको कदापि चुनकर विधानसभा नहीं भेजें. झारखंड मुक्ति मोरचा आदिवासियों, महादलितों, गरीब गुरुआ की पार्टी है़ सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य के पूर्व कबीना मंत्री हाजी हुसैन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी व्यापारियों की पार्टी है़ उसके पीएम बनने के बाद देश की दुर्दशा हो गयी है़ सभा को झारखंड के झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह, सुरेश साह, मुंसी मरांडी , गोविन्द पंडित, लुकस सोरेन आदि ने भी संबोधित किया. जबकि सभा की अध्यक्षता झामुमों जिला अध्यक्ष ओंकार वर्णवाल ने की़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन