क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य

क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य झामुमो प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियानफोटो- 5( जनसंपर्क अभियान के दौरान झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह)सोनो . चकाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी नेपाली सिंह ने प्रखंड के पश्चिमी-दक्षिणी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर मतादाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया. […]
क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य झामुमो प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियानफोटो- 5( जनसंपर्क अभियान के दौरान झामुमो प्रत्याशी नेपाली सिंह)सोनो . चकाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी नेपाली सिंह ने प्रखंड के पश्चिमी-दक्षिणी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर मतादाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया. श्री सिंह इस दौरान मड़रो, अमेठियाडीह, कनहायडीह, बोथा, मोहनाडीह, खोटवा, चंद्रा, नैयाडीह, बोझायात, फरका, घुटवे, ढोलाजोर सहित दर्जनों गांव में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर वे लोगों से मिले़ उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय विकास को लेकर बातें करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पिछड़ा है़ आपका आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से किया जायेगा. उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि गत चुनाव में मुझे सफलता नहीं मिलने के बावजूद मैं क्षेत्र छोड़ कर नहीं गया बल्कि यहीं रह कर क्षेत्रवासियों के सुख दु:ख में शरीक होता रहा और जन समस्याओं के निवारण को लेकर संघर्ष करता रहा़ इस अभियान के दौरान उनके समर्थक साथ-साथ थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










