झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया चकाई में चुनावी दौरा

Updated at :07 Oct 2015 6:43 PM
विज्ञापन
झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया चकाई में चुनावी दौरा

झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया चकाई में चुनावी दौरा चकाई . झारखंड लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान सभा के स्टार प्रचारक बबन गुप्ता ने लोजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चकाई प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील किया. इस क्रम […]

विज्ञापन

झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया चकाई में चुनावी दौरा चकाई . झारखंड लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान सभा के स्टार प्रचारक बबन गुप्ता ने लोजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चकाई प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील किया. इस क्रम में श्री गुप्ता प्रखंड के सिमरिया, बटपार, सरौन, पौझा, दुलमपुर, पतौउवा, बिछकोडवा, नवादा आदि गांव का दौरा कर मतदाताओं से राजग प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का अनुरोध किया. इस दौरान उनके अलावे मीडिया प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसादी पासवान, भाजपा नेता मनोरंजन पांडेय, शालिग्राम पांडेय, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन