दो बालक घर से स्नान करने गया था हरूहर नदी

लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में स्नान करने के क्रम में हरूहर नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गयी. बच्चों के डूबने की खबर सुन कर गांव वाले नदी की अोर दौड़ पड़े. जानकारी के अनुसार, बालगुदर गांव के साहनी टोला निवासी विजय साहनी के […]
लखीसराय : मंगलवार की अहले सुबह टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में स्नान करने के क्रम में हरूहर नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गयी. बच्चों के डूबने की खबर सुन कर गांव वाले नदी की अोर दौड़ पड़े. जानकारी के अनुसार, बालगुदर गांव के साहनी टोला निवासी विजय साहनी के 8 वर्षीय पुत्र सुकेश कुमार एवं श्रवण साहनी की 7 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी अपने घर से स्नान करने हरूहर नदी गयी. नदी में स्नान करने वक्त सुकेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए सोनी भी आगे बढ़ी और गड्ढे में जाने से वह भी डूब गयी. दोनों बच्चें ने पानी में दम तोड़ दिया. गांव वालों की नजर बच्चे के कपड़े पर पड़ी. उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी.
सूचना के बाद सीओ अनिल कुमार घटना स्थल पहुंचे. घटना की जानकारी ली. राहत दिये जाने का अश्वासन दिया. बच्चे का शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे. खबर सुनते ही निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत कुमार भी घटना स्थल पहुंचे. परिजनों को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










