युवक की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2015 8:06 PM
शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़-शेखपुरा मार्ग पर दिया घटना को अंजामजमुई से शेखपुरा अपने घर जा रहा था युवकप्रतिनिधि, रामगढ़ चौकस्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा-रामगढ़ मुख्य मार्ग सिसमा एवं डकरा गांव के बीच शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा शेखपुरा जिले के अरयरी थाना क्षेत्र के विशुन […]
शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़-शेखपुरा मार्ग पर दिया घटना को अंजामजमुई से शेखपुरा अपने घर जा रहा था युवकप्रतिनिधि, रामगढ़ चौकस्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा-रामगढ़ मुख्य मार्ग सिसमा एवं डकरा गांव के बीच शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा शेखपुरा जिले के अरयरी थाना क्षेत्र के विशुन महतो के 33 वर्षीय पुत्र सियाराम प्रसाद को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. ज्ञात हो कि सियाराम अपने घर से पत्नी व भाभी को लेकर शेखपुरा के एक अस्पताल भरती कराया व अपने परिजनों से किसी कार्यवश जमुई जाने व वहां से जल्द ही लौट आने की बात कह अस्पताल से निकला था. जमुई में अपना कार्य समाप्त कर सियाराम शुक्रवार की शाम जमुई से शेखपुरा लौट रहा था कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के सिसमा एवं डकरा गांव के बीच पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मार दी, गोली लगने के बावजूद सियाराम बाइक चलाते हुए आगे बढ़ता रहा एवं सिसमा होटल के समीप जाकर गिर पड़ा. सियाराम को घायलावस्था में देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना रामगढ़ चौक थाना को दी गयी. रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक योगेंद्र पासवान, हरिशचंद्र सिंह तत्काल घटनास्थल पर पर पहुंच कर सियाराम को उठा कर सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता के बयान पर रामगढ़ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. घटना के संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










