गणित ओलंपियाड में 43 प्रतिभागी हुए सफल

Updated at : 29 Mar 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
गणित ओलंपियाड में 43 प्रतिभागी हुए सफल

गणित दक्षता परीक्षा (गणित ओलंपियाड) का परिणाम शुक्रवार को डीएम की सहमति से नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा के द्वारा जारी किया गया

विज्ञापन

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृति में कराया गया था गणित ओलंपियाड लखीसराय. गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृति में डीएम की पहल पर जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा गत बुधवार को आयोजित गणित दक्षता परीक्षा (गणित ओलंपियाड) का परिणाम शुक्रवार को डीएम की सहमति से नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा के द्वारा जारी किया गया. जिसमें कुल 43 प्रतिभागियों को सफल घोषित किया गया. चार समूहों में आयोजित गणित ओलंपियाड में कक्षा छह में 15, कक्षा सात में 10, कक्षा आठ में 11 तथा कक्षा नवम एवं 11वीं के समूह में सात प्रतिभागियों को विभिन्न मापदंडों के आधार पर सफल घोषित किया गया है. नोडल शिक्षक श्री झा से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालयों के 22 तथा निजी विद्यालयों के 21 प्रतिभागी ओलंपियाड में सफल रहे. कक्षा नवम के ग्रुप में उच्च विद्यालय मानिकपुर सूर्यगढ़ा के सुमित कुमार एवं बालिका विद्यापीठ की अमृता रानी ने संयुक्त रूप से प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर के शिवम कुमार ने द्वितीय उच्च विद्यालय पाली के मन्नु कुमार तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर के रिया कुमारी एवं निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा आठ में मध्य विद्यालय पाली, बड़हिया के सुजीत कुमार ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदबीघा की सृष्टि कुमारी एवं प्रज्ञा विद्या विहार लखीसराय के आकाश अगम, मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मध्य विद्यालय इंग्लिश लखीसराय के पीयूष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदबीघा के राजा कुमार, मध्य विद्यालय मानिकपुर के आयुष राज व मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल लखीसराय के प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा सात में मध्य विद्यालय मानिकपुर के रौशन कुमार ने प्रथम, स्काई वैली पब्लिक स्कूल की सृष्टि कुमारी ने द्वितीय तथा मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के आदित्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा छह में लाल इंटरनेशनल स्कूल के हर्षवर्धन कुमार सिंह ने प्रथम, मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के उत्सव राज एवं आदित्य राज ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के सोनाली कुमारी एवं लाल इंटरनेशनल स्कूल के सागर सिंह के तृतीय स्थान प्राप्त किया है. कक्षा 11वीं से एकमात्र प्रतिभागी प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के कृष्णा कुमार का चयन किया गया है. इस संबंध में श्री झा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विज्ञान दक्षता परीक्षा एवं गणित दक्षता परीक्षा दोनों के सफल प्रतिभागियों के बीच समारोहपूर्वक प्रमाणपत्र वितरण कर पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन