जॉब कैंप में 40 अभ्यर्थियों का चयन
जॉब कैंप में 40 अभ्यर्थियों का चयन
लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित विद्यापीठ चौक के निकट अवस्थित राजकीय आइटीआई प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में गुरुवार को रोजगार कैंप का आयोजन किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय से मिली जानकारी के अनुसार कैंप में हायर एप्लीन्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा एनएपीएस, जीएस के पद के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों को जॉब का अवसर प्रदान किया गया. इस दौरान जॉब कैंप में आये 62 अभ्यर्थियों द्वारा अपना बायोडाटा जमा किये गये. जिनके साक्षात्कार के पश्चात 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आइटीआई का प्रमाण पत्र जरूरी था. इसके लिए राजकीय आईटीआई में यह जॉब कैंप का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










