एक ही कमरे में पढ़ते हैं सौ से अधिक बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 9:25 AM
सूर्यगढ़ा: सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय माणिकपुर में 1338 छात्रों के पठन-पाठन के लिए मात्र 13 शिक्षक उपलब्ध हैं. इनमें से दो नियमित के अलावे 11 नियोजित शिक्षक हैं. शिक्षकों की कमी के कारण एक ही वर्ग में सौ से अधिक बच्चों को पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. बाल शिक्षा अधिकार […]
विद्यालय में महज दो चापानल है जिसमें एक चापानल अक्सर खराब रहता है. इस कारण छात्रों को पानी पीने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय में शौचालय तो है लेकिन गंदगी के कारण छात्र इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. विद्यालय के कई कमरे की छत जजर्र अवस्था में है जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है. विद्यालय प्रधान की अनुपस्थिति में सहायक शिक्षक सुधाकर कुमार सुधाकर ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय में कक्षा संचालन में परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










