वित्तीय वर्ष से ही दिखने लगा महंगाई का असर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 8:05 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हियाकेंद्र सरकार के बजट में 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाये जाने से महंगाई बढ़ने का असर नये वित्तीय वर्ष के प्रथम दिन से ही आम लोग महसूस करने लगे हैं. रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने वालों को प्लेटफॉर्म टिकट पांच रुपये की जगह 10 रुपये में मिला. इसके अतिरिक्त सर्विस टैक्स के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हियाकेंद्र सरकार के बजट में 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाये जाने से महंगाई बढ़ने का असर नये वित्तीय वर्ष के प्रथम दिन से ही आम लोग महसूस करने लगे हैं. रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने वालों को प्लेटफॉर्म टिकट पांच रुपये की जगह 10 रुपये में मिला. इसके अतिरिक्त सर्विस टैक्स के नाम पर हुई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा महंगाई बढ़ाने वाले बजट से भारत सरकार के बजट में सुधार होगा या नहीं यह तो समय बतायेगा. स्वच्छता शेष के नाम पर दो प्रतिशत की बढ़ोतरी ने बढ़ी महंगाई के जख्म पर पर नमक छिड़कने वाला साबित हो रहा है. बजट की मार से बढ़ी महंगाई से पीडि़त राम कुमार ने कहा कि सर्विस टैक्स बढ़ा कर आम लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महंगाई की मार झेलने को मजबूर कर दिया है. मगर आम लोगों से टैक्स वसूल कर मोदी सरकार ने देश के पूंजीपतियों को टैक्स में छूट देकर अपना पूंजीपति प्रेम दिखला दिया है. रमेश कुमार, राजीव कुमार, कृष्णनंदन सिंह, भीखन मांझी, केदार रविदास आदि ने सर्विस टैक्स बढ़ाये जाने एवं महंगाई में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी करार दिया है. जहानाबाद के सांसद आज बड़हिया में बड़हिया. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद के सांसद डॉ अरुण कुमार अपनी जनसंपर्क यात्रा के क्रम में आगामी शुक्रवार को बड़हिया आयेंगे. उक्त जानकारी वार्ड आयुक्त राजीव कुमार ने देते हुए कहा कि तीन अप्रैल को डॉ अरुण कुमार पटना से मुंगेर तक जनसंपर्क यात्रा करेंगे. उसी क्रम में बड़हिया में ठहर कर जनसंपर्क के साथ प्रेसवार्ता करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन