बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता में दो समुूह में 202 बच्चे हुए शामिल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 5:59 PM

विज्ञापन

समाहरणालय के समीप गांधी मैदान स्थित खेल भवन में जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया

विज्ञापन

खेल भवन लखीसराय में 202 छात्रों ने ओएमआर शीट पर दी परीक्षा

लखीसराय

समाहरणालय के समीप गांधी मैदान स्थित खेल भवन में जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के कुल 202 छात्र-छात्राएं दो समूह में 101-101 की समूह बनाकर शामिल हुए. डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा नामित नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में प्रतियोगिता में छात्रों ने 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दी. नोडल शिक्षक ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में विद्या भवन बालिका विद्यापीठ लखीसराय, डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय, उच्च विद्यालय रेउटा गोपालपुर, मध्य विद्यालय वलीपुर, उमवि गोविंद बीघा, स्काई विजन पब्लिक स्कूल लखीसराय, उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी विशनपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहाड़पुर, रामनगर एवं कजरा आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुई. प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर घोषित किया जायेगा तथा सफल प्रतिभागियों को तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक शशांक शेखर, गोविंद कुमार, प्रिया कुमारी, बबीता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रतियोगिता के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व रोचक प्रश्न दिये गये थे जिनमें बिहार पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है, बिहार का राजकीय पक्षी कौन है, बिहार में स्थापित होने वाला पहला बैंक कौन है, पितृपक्ष मेला किस नदी के तट पर होता है,

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन