ऋण देने पर हुई चर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार की अध्यक्षता में सभी बैंक प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में नगर परिषद में ऋण के लिए भेजे गये विभिन्न बैंकों में कुल 66 आवेदन के आलोक में उन्हें सरकार की ओर से ऋण मुहैया […]
विज्ञापन
लखीसराय : नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार की अध्यक्षता में सभी बैंक प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में नगर परिषद में ऋण के लिए भेजे गये विभिन्न बैंकों में कुल 66 आवेदन के आलोक में उन्हें सरकार की ओर से ऋण मुहैया करवाने पर विचार-विमर्श किया गया, साथ ही समय ऋण मुहैया कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. वहीं बैठक के दौरान निजी ऋण के लिए सभी नये प्राप्त आवेदन में टास्क फोर्स द्वारा स्वीकृति भी दी गयी. एसएचजी का कुल 11 आवेदन विभिन्न बैंक की ऋण के लिए मुहैया कराया गया है.
बैठक में बैंक प्रबंधकों से कारण पूछा गया एवं समय पर ऋण देने के निर्देश दिये गये. बैठक में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक संसार के द्वारा रिसीव नहीं किये जाने की चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि उक्त बैंक प्रबंधक को पत्र भेजा जायेगा. नगर परिषद की बैठक में स्वीकृत कराया जायेगा. बैठक में अमित कुमार, राजीव कुमार, सिटी मैनेजर राकेश कुमार पांडेय समेत सभी प्रबंधक एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










