बाइक सवार सब्जी विक्रेता को ट्रक ने रौंदा, मौत, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
Updated at : 13 Sep 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुणसागर गांव के पास लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुरुवार सुबह सब्जी विक्रेता बाइक सवार को एक ट्रक द्वारा रौंद दिया गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि चालक ट्रक […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुणसागर गांव के पास लखीसराय-जमुई मार्ग पर गुरुवार सुबह सब्जी विक्रेता बाइक सवार को एक ट्रक द्वारा रौंद दिया गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के लखनपुर निवासी नरेश साव का 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुरुवार की सुबह अपनी स्पेलंडर बाइक बीआर 46बी-3959 पर खीरा लादकर बिक्री करने के लिए लखीसराय आ रहा था.
इस दौरान तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के पास जमुई के दिशा से ही आ रही ट्रक संख्या यूपी-65बीटी- 0813 ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद बाइक से गिरे संतोष पर ट्रक का चक्का चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक चालक हेलमेट भी पहना हुआ था. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा घटनास्थल पर शव को रख मुआवजे की मांग करते हुए लखीसराय-जमुई मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम रखा गया. वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे लखनपुर के मुखिया दिनेश पासवान के द्वारा पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार रुपया तत्काल सहायता राशि दिये जाने तथा आगे अन्य लाभ के लिए कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम टूटा.
घटना के संबंध में तेतरहाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक जमुई जिले का रहने वाला है जिस वजह से जो भी लाभ मिलना है वह जमुई के पदाधिकारियों के द्वारा ही देय होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




