रेसीडेंशियल सरस्वती विद्या मंदिर के 13 बच्चों ने जेएनवी प्रवेश परीक्षा मे पायी सफलता
Updated at : 26 Mar 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय के 18 में से 13 बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ अपने विद्यालय का भी नाम रौशन किया.
विज्ञापन
-मंगलवार को घोषित परिणाम में विद्यालय के 18 में से 13 बच्चों ने पायी सफलता-बुधवार को बच्चों व विद्यालय परिवार के बीच दिखा उत्साह का माहौल-विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी बच्चों दी बधाईलखीसराय.
जवाहर नवोदय विद्यालय षष्ठ व नवम कक्षा के लिए विगत दिनों आयोजित की गयी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया. जिसमें जिले के अनेक प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने आशातीत सफलता हासिल की है. जिसमें जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया, वन विभाग स्थित रेसीडेंशियल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने हर साल की भांति इस बार भी अपने विद्यालय का नाम रौशन किया. विद्यालय के 18 में से 13 बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ अपने विद्यालय का भी नाम रौशन किया. बुधवार को इसे लेकर विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया. अपने विद्यार्थियों के इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक बबन सिंह ने बताया कि वर्ग षष्ठ के लिए प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित 18 में से 13 बच्चे जेएनवी के द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में चयनित किये गये. विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी है. उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में बच्चों को नवोदय विद्यालय के साथ सैनिक स्कूल, नेतरहाट विद्यालय, बीएचयू में प्रवेश परीक्षा के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाती है.ये बच्चे हुए सफल
परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में नवादा जिला के दरियापुर नारदीगंज निवासी रौशन सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार, नवादा जिला के ही काशीचक चंडीनामा गांव के राजीव कुमार सिंह के पुत्र तरुण कुमार, नवादा के ही काशीचक रेवड़ा निवासी स्व. अमिताव कुमार सिंह के पुत्र ऋतुराज, लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनजोस गांव निवासी सचिन कुमार नौनियां के पुत्र सुमित कुमार नोनियां, बसुआचक गांव निवासी पवन भगत का पुत्री निशु कुमारी, मुंगेर जिले के मनकोठिया निवासी सुधीर कुमार के पुत्र विशाल कुमार, शेखपुरा जिले के लोहान गांव निवासी नंदन कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी, उमेश कुमार सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी, शेखपुरा जिला के ही चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकहड़ा गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी, पटना जिले के भदोस निवासी चंद्रशेखर राम के पुत्र अमित कुमार और रंजीत राम के पुत्र मिथुन कुमार, जमुई जिले के बोंगी निवासी श्याम सुंदर पंडित के पुत्र शिवा कुमार, कटहराटार निवासी संजय कुमार की पुत्री संजना कुमारी है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी है.—————————————————जेएनवी प्रवेश परीक्षा में लाल लाल इंटरनेशनल स्कूल के भी दो बच्चे हुए सफललखीसराय. रेहुआ रोड स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल के दो बच्चों ने भी जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिसमें रामचंद्रपुर निवासी हर्षवर्धन एवं मालपुर निवासी राजा कुमार शामिल हैं. दोनों सफल बच्चे कक्षा छह में प्रवेश के सकेंगे. कक्षा 6 में नामांकन के लिए विगत 18 जनवरी 2025 को एवं कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गयी थी. लाल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार, प्राचार्या मनीषा कुमारी एवं प्रभारी प्रियंका कुमारी ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के मेहनत, अभिभावक का और शिक्षकों के परिश्रम को दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




