शिक्षक के खाते से 55 हजार रुपये की हुई फर्जी निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 8:15 AM
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर निवासी स्व दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र व उच्च विद्यालय धरहरा के सहायक शिक्षक सुबोध कुमार सिंह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 33592708138 से उच्चकों ने साइवर क्राइम के माध्यम से 55 हजार रुपये उड़ा लिया. इस संबंध में शिक्षक ने कवैया थाना को […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर निवासी स्व दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र व उच्च विद्यालय धरहरा के सहायक शिक्षक सुबोध कुमार सिंह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 33592708138 से उच्चकों ने साइवर क्राइम के माध्यम से 55 हजार रुपये उड़ा लिया.
इस संबंध में शिक्षक ने कवैया थाना को आवेदन देकर कहा कि वे दो मई को एचडीएफसी लखीसराय एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले. जिसके बाद उनके मोबाइल पर 500 रुपये एवं बाद में 39 हजार 500 रुपये अशोक कुमार के नाम से नेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर करने का मैसेज मिला.
इसके तुरंत बाद डीयू 003002807 के माध्यम से 15 हजार रुपये की निकासी कर लेने की मैसेज भेजा गया. एटीएम के माध्यम से चांदनी चैक शेखपुरा से निकासी की गयी है. इस संबंध में स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के वरीय शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना में बढ़ोतरी हुई है.
साइबर क्रिमिनल चालाकी के साथ इस कांड को अंजाम दे रहा है. एक खाता से दूसरे, तीसरे एवं चौथे खाता पर नेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर राशि की निकासी की जा रही है. इस तरह की घटना लखीसराय, नवादा, शेखपुरा एवं जमुई में अधिक हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










