बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत ग्रामीणों ने िकया एनएच 80 जाम
Updated at : 25 Apr 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के सलेमपुर चंद्रवंशी टोला निवासी स्व. कामेश्वर राम के पुत्र 60 वर्षीय सीताराम राम की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह तकरीबन सात बजे की बतायी जा रही है. मृतक सूर्यगढ़ा बाजार में ठेला पर सब्जी बेचने का […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के सलेमपुर चंद्रवंशी टोला निवासी स्व. कामेश्वर राम के पुत्र 60 वर्षीय सीताराम राम की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह तकरीबन सात बजे की बतायी जा रही है. मृतक सूर्यगढ़ा बाजार में ठेला पर सब्जी बेचने का काम करता था.
जानकारी के मुताबिक घटना की सुबह वृद्ध अपने कारोबार के सिलसिले में तराजू आदि लेकर घर से निकला. सूर्यगढ़ा थाना साकेतधाम मंदिर के समीप सड़क पार करने के दौरान वह लखीसराय की ओर से सूर्यगढ़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार अपाची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद वृद्ध बाइक के साथ सड़क पर लगभग 25 फीट तक घसीटाता चला गया. वृद्ध के सिर के पीछे के भाग में गंभीर चोटें आयीं. उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए स्थानीय जगदंबा सेवा सदन ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
इधर, दुर्घटना के बाद बाइक सवार के फरार हो जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश उबल पड़ा. ग्रामीण पुलिस पर बाइक सवार की घर-पकड़ में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सुबह 08:10 सूर्यगढ़ा थाना साकेतधाम ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच पर टायर जलाकर तकरीबन 15 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया.
सूचना मिलने पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं एसआइ मो अफरोज खान ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ और 08:30 बजे सूर्यगढ़ा बाजार के शहीद द्वार के समीप लगभग 15 मिनट तक एनएच को जाम रखा. यहां सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रियरंजन कुमार, सलेमपुर निवासी मनोज सिंह आदि ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर चालक सहित तीन युवक सवार थे, जो बाइक पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाइक सवार दो घायलों का इलाज जगदंबा सेवा सदन में किया गया. इधर, सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रियरंजन कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत मृतक के आश्रितों को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी.
मुख्य बातें
इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में बाढ़ के समीप रास्ते में ही हुई वृद्ध की मौत
दुर्घटना में बाइक चालक सहित बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
दुर्घटना के बाद सूर्यगढ़ा थाना साकेतधाम मंदिर व शहीद द्वार के समीप लोगों ने किया एनएच 80 जाम
सड़क हादसे के बाद कुछ लोग सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे थे जिसे समझा-बुझाकर जाम हटाया गया.
संजय कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष
मृतक की रिपोर्ट संबंधित पंचायत के मुखिया से मांगी गयी है. मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
अभिषेक कुमार प्रभाकर, बीडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




