गांव में घुसे चोर, ग्रामीणों ने खदेड़ा
Updated at : 29 Mar 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के ओफापुर गांव में बुधवार की रात चोर की आशंका से ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद पूरा गांव लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़ा. वहीं कुछ ग्रामीणों के अनुसार, गांव के महादलित टोला की ओर भागते हुए चोरों द्वारा फायरिंग भी की गयी. हालांकि टाउन थाना पुलिस फायरिंग होने की […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के ओफापुर गांव में बुधवार की रात चोर की आशंका से ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद पूरा गांव लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़ा. वहीं कुछ ग्रामीणों के अनुसार, गांव के महादलित टोला की ओर भागते हुए चोरों द्वारा फायरिंग भी की गयी. हालांकि टाउन थाना पुलिस फायरिंग होने की बात से इंकार कर रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम गांव के महादलित टोला की ओर खेतों में लगी फसल के बीच कुछ लोगों के होने की आशंका तथा चोर होने की फैली खबर के बीच ग्रामीण शोर मचाते हुए बताये गये दिशा की ओर दौड़ चले. हालांकि ग्रामीणों को वहां पर कुछ नहीं मिला. कुछ ग्रामीणों द्वारा चोरों के द्वारा फायरिंग करते हुए भाग जाने की बात भी कही गयी.
घटना की जानकरी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच प्रारंभ कर दी. घटना के बाद चोरों के दहशत से गांव के प्रत्येक घर से एक-एक सदस्य गांव में घूम-घूमकर चौकीदारी कर रहे थे. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल को गांव में भेजा गया.
उन्होंने फायरिंग की बात से इंकार किया. उन्होंने बताया कि विगत दिनों गांव में डकैती की घटना के बाद ग्रामीण सशंकित रह रहे हैं, जिस वजह से खेतों में थोड़ी हरकत देख ग्रामीण चोर की आशंका से ग्रसित हो उठे. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




