मनरेगा से बनाया जायेगा स्कूल भवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 5:33 AM

विज्ञापन

लखीसराय : सदर प्रखंड के संयुक्त भवन के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य की बैठक प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ, एमओ समेत अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही गयी. बैठक में मनरेगा पीओ ने बताया कि उनके विभाग के द्वारा कृषि रोड […]

विज्ञापन

लखीसराय : सदर प्रखंड के संयुक्त भवन के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य की बैठक प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ, एमओ समेत अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही गयी. बैठक में मनरेगा पीओ ने बताया कि उनके विभाग के द्वारा कृषि रोड मैप के अलावे, भवनहीन स्कूल में भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए योजना है.

योजना क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभाग से जमीन एवं भवनहीन भवन निर्माण की सूची उपलब्ध कराया जा सकता है. इस पर बीइओ, बीएओ एवं सीडीपीओ को भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र, भवनहीन स्कूल एवं कृषि विभाग को कृषि रोड मैप की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा 159 ग्रामीण सड़क निर्माण कराने का प्रस्तावित है. सड़क निर्माण की सूची सदन में सुनाया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. वहीं पीएम आवास योजना की समीक्षा की गयी.
जिस पर संतुष्टि जाहिर की गयी. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर भी समीक्षा की गयी. सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल में संतोषजनक पाया गया. स्वच्छता को लेकर लाभुकों को भुगतान के मामले में दूसरा स्थान पाया गया. मोरमा पंचायत के मुखिया विजय कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में माध्यमिक विद्यालय निर्माण के लिए 75 डीसमिल जमीन उपलब्ध है.
वहीं थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि से आग्रह किया है कि कहीं भी शराब की बिक्री हो या निर्माण हो तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें, जिससे कि उचित कार्रवाई की जा सके. बैठक में बीडीओ नीरज कुमार, बीइओ रामबिलास प्रसाद, बीएओ रामबालक सिंह, मुखिया नाजिका खातुन, पंसस भुनेश्वर यादव, बिनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन