लखीसराय : सर्जिकल स्ट्राइक से देश कर रहा है गौरवान्वित महसूस : मोदी
Updated at : 27 Feb 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पुलवामां कांड के तेरह दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर हवाई हमला कर आतंकवादियों के गढ़ एवं बंकर ध्वस्त किये जाने के लिए पीएम सहित सेना के जवानों को धन्यवाद देते हुए कहा […]
विज्ञापन
लखीसराय : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पुलवामां कांड के तेरह दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर हवाई हमला कर आतंकवादियों के गढ़ एवं बंकर ध्वस्त किये जाने के लिए पीएम सहित सेना के जवानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देशवासियों के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की यह कार्रवाई गौरवान्वित करने के लायक है.
उन्होंने जिले वासियों से आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की तीन घटक दलों की संयुक्त रूप से प्रस्तावित संकल्प रैली में भारी संख्या हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि एनडीए की यह रैली आम जनता की रैली है. इसकी सफलता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी राज्य भर में लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम जारी है. इसके पूर्व उन्होंने इस बीच उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सम्मान में जिला अतिथि गृह प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
इस दौरान सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष रामाशंकर शर्मा, भाजपा अध्यक्ष देवानंद साहू, जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, भाजपा नेत्री कुमारी बबीता, लोजपा जिलाध्यक्ष धुरी पासवान सहित संबंधित तमाम लोग मौजूद थे.
इस बीच उन्होंने संकल्प रैली की सफलता को लेकर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की देख रेख में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी हौसला आफजाई की एवं भारी संख्या में इस रैली में पटना के गांधी मैदान पहुंचने की गुजारिश की.
उपमुख्यमंत्री ने बड़हिया लोहिया चौक पर मंगलवार को कमल ज्योति योजना का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा उपस्थित हुए. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दीप जलाया और समाजवादी विचारधारा के राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया.
पटना से सड़क मार्ग के द्वारा लखीसराय जाने के क्रम में उपमुख्यमंत्री का बड़हिया सीमा, लोहिया चौक, जैतपुर,चुहरचक, आदि स्थानों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उनके साथ श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा भी थे. सभी स्थानों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गाड़ी से उतरकर कार्ययोजनाओं को अभिवादन किया.
इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह, संजय कुमार, अमित कुमार, गंगासराय मुखिया मेघन महतो, किशन कुमार, नरोत्तम कुमार, दिनेश सिंह, सहित दर्जनों लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




